सन्नी लियोन
सन्नी लियोन | |
---|---|
सन्नी लियोन २०१४ में |
|
जन्म | केरेनजीत कौर वोहरा 13 मई 1981 (आयु 35 वर्ष) सार्निया, ओंटारियो, कनाडा |
नस्ल | भारतीय |
वजन | 110 पाउन्ड (50 किग्रा) |
No. of adult films | ३५ बतौर अभिनेत्री[1] २५ बतौर निर्देशक (आईएएफडी के अनुसार)[2] |
जालपृष्ठ | |
www.sexstorian.com |
सन्नी लियोन (जन्म केरेनजीत कौर वोहरा, 13 मई 1981) एक भारतीय-कैनेडियन अश्लील फिल्म अभिनेत्री, व्यापार-जगत से जुड़ी महिला और मॉडल है। उनके पास कनाडा व अमरीका की दोहरी राष्ट्रीयता है। वह 2003 में पॅण्टहाउस पॅट ऑफ़ द ईयर (Penthouse Pet of the Year) के लिए नामित हुई और विविड एंटरटेनमेंट के लिए अनुबंध स्टार थीं। इन्हें मैक्सिम (Maxim) द्वारा 2010 में 12 शीर्ष व्यस्क अभिनेताओं में नामांकित किया गया था। यह स्वतंत्र मुख्यधारा की फिल्मों और टीवी शो में भी भूमिका निभा चुकी हैं। 2011-12 में भारत आने के बाद रियलिटी शो बिग बॉस और महेश भट्ट की फिल्म जिस्म २ में काम करने के कारण चर्चा में रही हैं।
शुरूआती जीवन
लियोन का जन्म केरेन मल्होत्रा नाम से सार्निया, ओंटारियो में एक सिक्ख पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिता तिब्बत में जन्मे और दिल्ली में पले बढ़े थे। और उनकी माँ (जिनकी २००८ में मृत्यु हो गई थी[3]) नहान नाम के सिरमौर, हिमाचल प्रदेश के एक छोटे-से गाँव से थी।[4] बचपन से ही वह काफ़ी चुस्त थी और लड़कों के साथ हॉकी खेलती थी।[5] व आइस स्केटिंग करना पसंद करती थी।[6]
हालांकि वह सिक्ख थी, उनके माता-पिता ने उन्हें एक क्रिस्टी विद्यालय में दाखिल करवा दिया क्योंकि उनके लिए आम स्कूल में जाना खतरे से भरा समझा गया।[7] जब वह १२ वर्ष की थी तब उनका परिवार फोर्ट ग्रेटियट, मिशिगन चला गया और उसके एक साल बाद लेक फ़ॉरेस्ट, कैलिफोर्निया गया।[8][9] उन्होंने १९९९ में हाई स्कुल से डिग्री प्राप्त की और कॉलेज में दाखिला लिया।
करियर
अश्लील फ़िल्मों की दुनिया में आने से पहले वह जर्मन बेकरी, जिफ़्फ़ी लुब में कार्य करती थी। उसके बाद में एक कर और निवृत्ति मामलों से जुड़ी कंपनी में भी कार्य कर चुकी है। ऑरेंज काउंटी में नर्स की पढ़ाई करते वक्त उनकी एक सहेली, जों कामुक नर्तकी थी, ने लियोन को जॉन स्टीवंस से मिलवाया, जों एक दल्ला था। उन्होंने सन्नी की जे एलेन से मुलाकात करवाई जों पेंटहाउस (Penthouse) मैगज़ीन के चित्रकार थे। [10] जब अपने अश्लील करियर के लिए उन्हें नाम चुनना था तब उन्होंने अपना असली नाम सन्नी बताया। लियोन नाम बाद में बोब ग्सियोनी ने उन्हें दिया जों पेंटहाउस के पूर्व मालिक थे। लियोन ने पेंटहाउस के लिए चित्र निकलवाए और उन्हें पेंटहाउस की मार्च २००१ की पेट ऑफ द मंथ रखा गया। इसके बाद २००१ के हस्लर (Hustler) मैगज़ीन के संस्करण में “हस्लर हनी” का सम्मान दिया गया।
भारतीय सिनेमा
बिग बॉस के घर में सन्नी की मुलाकात महेश भट्ट से हुई थी। इसके पश्चात उन्हें जिस्म-२ में मुख्य भूमिका का काम दिया गया था। उसके बाद सन्नी ने एकता कपूर की रागिनी एमएमएस २ में काम किया। इस फिल्म ने ६५ करोड़ रूपिए कमाए। सन्नी ने वर्ष २०१४ में बनी फिल्म हेट लव स्टोरी में गुलाबी होंठ आइटम गीत में भी काम किया और ये गीत काफ़ी प्रसिद्ध भी हुआ। २०१४ में सन्नी कन्नड फिल्म डीके के लिए भी आइटम गाना कर चुकी हैं।[11]
मुख्यधारा प्रदर्शन
लियोन का पहला प्रदर्शन २००५ में हुआ था, जब वह लाल क़ालीन रिपोर्टर बनी थी। यह एम टी वी अवार्ड और एम टी वी इंडिया का कार्यक्रम था। लियोन को फिल्मों में अभिनय करने का भी अनुभव है। द गर्ल नेक्स्ट डोर नामक फ़िल्म में अभिनय करने के बाद वह हिंदी फिल्मों में अभिनय करने का शौक़ रखती हैं। बिग बॉस के घर में रहने के दौरान, सन्नी ने एक प्रसिद्ध बॉलीवुड निर्देशकमहेश भट्ट को संपर्क किया। महेश भट्ट ने जिस्म-२ में प्रमुख भूमिका की पेशकश की। लियोन ने इसे स्वीकार कर लिया है, जो पूजा भट्ट प्रोडक्शन हाउस और लियोन एजेंट के फिल्म आगे चर्चा में परिणाम देगा.S
फिल्मोग्राफी
भारतीय फिल्में
वर्ष | फिल्म | भाषा | भूमिका | नोट्स |
---|---|---|---|---|
2012 | जिस्म २ | हिन्दी | इज़्ना | |
2013 | शूटआऊट ऍट वडाला | हिन्दी | लैला | विशेष उपस्थिति |
2013 | जैकपॉट | हिन्दी | माया | |
२०१४ | रागिनी एमएमएस २ | हिन्दी | सनी लियोन | |
२०१४ | वादकररय | तमिल | स्वयं | विशेष उपस्थिति “लो आना लाइफ-उ” |
२०१४ | हेट स्टोरी २ | हिन्दी | स्वयं | विशेष उपस्थिति “पिंक लिप्स”[13] |
२०१४ | टीना और लोलो | हिन्दी | टीना | पोस्ट-प्रोडक्शन |
२०१५ | एक पहेली लीला | हिन्दी | मीरा/लीला | |
२०१५ | डी.के | कन्नड़ | स्वयं | विशेष उपस्थिति “सेशम् बगिलु तेजियम्मा”[14] |
२०१६ | मस्तीज़ादे | हिन्दी | लैला/लिली लेले | फिल्मिंग”[15] |
२०१५ | कुछ कुछ लोचा है | हिन्दी | शनाया | |
२०१५ | “बेईमान लव” | हिन्दी | टीबीए | प्री- प्रोडाक्शन |
२०१६ | “रईस” | हिन्दी | स्वयं | विशेष उपस्थिति “लैला ओ लैला “[16] |
आपको कैसी लगीं? कृपया कमेंट के माध्यम से बताएं और यदि आप भी इनके कोई रोचक किस्से जानते हों तो हमें ज़रूर भेजें.
यदि आपके पास Hindi,English में कोई article, story, essay या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे E-mail करें. हमारी Id है:sexstorian@gmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks !